संदेश

साइटिका का दर्द लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गृध्रसी,साइटिका का दर्द

चित्र
        .                    (गृध्रसी,साइटिका का दर्द ) रोग परिचय-कमर से लेकर पैर तक बाहर और पीछे की ओर चलने फिरने या झुकने में दर्द होता है। यह दर्द प्रायः एक ही ओर होता है किन्तु कभी- कभी दोनों ओर भी हो सकता है। दर्द के कारण रोगी गधे की भांति पैर घसीटकर (बेचैन होकर) चलता है, इसी कारण इस रोग का नाम गृधसी पड़ा है। अंग्रेजी में इसे (Sciatica) कहते हैं। रोग के अधिक बढ़ जाने पर बैठने और आराम करने की स्थिति में भी दर्द होता है। उपचार • अकरकरा के महीन चूर्ण को अखरोट के तेल में मिलाकर मालिश करने से गृधसी के दर्द में लाभ होता है। • अडूसा, जमालगोटे की जड़, अमलताश का गूदा, (प्रत्येक 10-10 ग्राम) को आधा किलो जल में औटावें। जब पानी 125 ग्राम शेष बचे, तब इसे उतार छानकर 10 ग्राम अण्डी का तेल (कैस्टर आयल) मिलाकर 15 दिनों तक निरन्तर सेवन करने से गृध्रसी में अवश्य लाभ हो जाता है। • लहसुन 10 ग्राम, शुद्ध गूगल 50 ग्राम दोनों को खूब पीस लें। फिर जंगली बेर के आकार की गोलियाँ बना लें। इन गोलियों को प्रतिदिन सुबह शाम 1-1 गोली स...