लाहौरी फोड़ा,lahori foda,ka ilaj
लाहौरी फोड़ा,lahori foda,ka ilaj रोग परिचय-इस विशेष फोड़े को लाहौरी फोड़ा, लाहौर सौर, औरंगजेबी फोड़ा, मुगलानी फोड़ा, ट्रोपीकल बोइल या ईस्टर्न बोइल आदि नामों से भी जाना जाता है। यह अधिकतर उन अंगों पर होता है जो प्रायः खुले रहते हैं। इसका घाव हठीला होता है। यह प्रायः विश्व के समस्त गरम देशों के नागरिकों को ही निकलता है। इसका प्रकोप विशेषकर वर्षा ऋतु के अन्त में होता है। इसके कीटाणु अधिकांशतः मच्छरों और मक्खियों के काटने से स्वस्थ मनुष्य के शरीर में पहुँचते हैं। प्रायः ये कीटाणु प्रत्यक्ष रूप से भी प्रभाव डालते हैं। ये कीटाणु घाव की पीप में पाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त शरीर की सफाई न रखने आदि से भी रोग पैदा होता है। गरम और उत्तेजक पदार्थों का अधिक सेवन रोग का मुख्य कारण है। इस रोग का संक्रमण लगने के लगभग 2 सप्ताह से 6 मास की अवधि में एक विशेष प्रकार का दाना निकलता है, जिस पर खुजली होती है। उसके बाद वह उभरने लगता है और बन्द मुँह के फोड़े का रूप में धारण कर लेता है। इसमें बादामी रंग के परत बार-बार उतरते हैं। दो-तीन सप्ताह के बाद इसी प्रकारपरत उतरने रहने के बाद घाव हो जाया करते है...