गेहूँ के फायदे
गेहूँ के फायदे
-यह पौष्टिक खाद्य पदार्थ है जिसमें कैल्शियम और फास्फोरस अधिक मात्रा में होती है। गेहूँ 50 ग्राम में 1 ग्राम चर्बी, 6 ग्राम प्रोटीन और 40 ग्राम कार्बोज होता है। इसमें अन्य किसी विटामिन का कोई अंश नहीं पाया जाता है। गेहूं के आटे में मकई, जौ, बाजरा आदि खाद्यात्रों से अधिक मात्रा में प्रोटीन तथा कार्बोज पाया जाता है। यह हमारे शरीर के मांस, रक्त आदि को बढ़ाने तथा उसमें उष्णता कर शारीरिक शक्ति उत्पन्न करता है। इसके साथ अत्यधिक दालों का प्रयोग हानिकारक होता है। गेहूँ की रोटी के साथ लगभग डेढ़ छटांक दाल प्रतिदिन सेवन करना चाहिए। चावल की अपेक्षा गेहूं के आटे की रोटी खाने पर मल (पाखाना) अधिक होता है किन्तु चावल खाने वाले लोगों से गेहूँ खाने वाले लोग अपेक्षाकृत अधिक बलवान एवं हष्ट-पुष्ट होते हैं। गेहूँ के अंकुरों में विटामिन 'ई' अधिक मात्रा में होता है जो सन्तान उत्पन्न करने हेतु आवश्यक है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें